सहरसा टाईम्स - Saharsa Times

अम्बेडकर का संविधान खतरे में: राहुल

SAHARSA TIMES NEWS नयी दिल्ली, 28 दिसंबर (वार्ता)=== कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर फायदे के लिए झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर का संविधान खतरे में है।

श्री गांधी ने पार्टी के 133 वें स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी मुख्यालय में अध्यक्ष के रूप में पहली बार ध्वजारोहण करते हुए कहा कि भाजपा को सिर्फ फायदा दिखता है और इसके लिए वह झूठ बोलने से भी गुरेज नहीं करती है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े के संविधान बदलने संबंधी बयान पर कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर ने देश को जो संविधान दिया था उस पर आज खतरा मंडराने लग गया है।

Exit mobile version