सहरसा टाईम्स - Saharsa Times

उपद्रवियों का सोनबरसा प्रखंड के उप प्रमुख कार्यलय में तांडव…

सहरसा टाईम्स की रिपोर्ट ——-सहरसा जिले के सोनबरसा अंचल के कई पंचायतों में बाढ़ राहत की मदद नहीं दिए जाने को लेकर शुक्रवार को प्रखंड मुखिया संघ के आह्वान पर शुक्रवार को हजारों की संख्या में बाढ़ पीड़ितों ने प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर अंचल प्रशासन के विरुद्ध प्रदर्शन किया। उग्र भीड़ अंचल अधिकारी को खोज रहे थे. अपने कार्यालय में नही मिलने के कारण उपद्रवियो ने अंचल कार्यालय के बदं दरवाजे को तोड़ना की काफी मस्कत की लेकिन दरवाजा नहीं टुटा. अंचल कार्यालय के बगल में ही प्रखंड उप प्रमुख का कार्यालय स्तिथ है जिसे उग्र भीड़ ने दरवाजे में लगे ताले को तोड़ अन्दर घुस कर उत्पात मचाया. 

बताना लाजमी है कि इस प्रखंड के उप प्रमुख के पद पर रूबी कुमारी विराजमान है. जिनका पति चन्दन यादव जो राजद खेमे के युवा और कर्मठ नेता है. इस बाढ़ जैसे विपदा में श्री चन्दन ने एड़ी चोटी एक कर बाढ़ पीड़ितों को मदद करने का कार्य किया है और कर रहे है.

बाढ़ के दौरान उप प्रमुख पति चन्दन यादव ने बाढ़ पीड़ितों के लिए रात दिन एक कर वरीय पदाधिकारियो को स्थलीय जाँच करवा कर बाढ़ पीड़ितों के दर्द से रु ब रु कराते हुय कई पंचायतों को मुआवजा दिलवाने के लिए कार्य कर रहे है. परन्तु इसके वावजूद उप प्रमुख के कार्यालय को निशाना बना कर उत्पात मचाना ये समझ से पड़े है. 

Exit mobile version