सहरसा टाईम्स - Saharsa Times

उड़नदस्ता टीम का किया गठन

*चन्दन सिंह की रिपोर्ट—–   बिहार में सरकारी विभाग में संविदा पर कार्य कर रहे कार्यपालक सहायक अपने मुख्य मांगों को लेकर आज अनिश्चित कालिन हड़ताल का तीसरे दिन भी जारी है। सहरसा मेंं कार्यपालक सहायकों ने उड़नदस्ता टीम का गठन किया। यह उड़नदस्ता टीम प्रखंड और अंचल कार्यालयों में जाकर जांच करेगा कि हड़ताल के दौरान कोई कार्यपालक सहायक कार्य तो नहीं कर रहा है।


गौरतलब है कि सरकार के विभिन्न कार्यालयों में कार्यपालक सहायकों को कई माह से मानदेय नहीं मिला है और कई वर्षो से कार्य कर रहे कर्मी का नियोजन भी रद्द कर दिया है। हड़ताल के कारण कई कार्यालयों में वैकल्पिक तौर पर मेंनुअलि काम हो रहा है।


सहरसा जिला के कार्यपालक सहायक संघ अध्यक्ष श्री कुंदन कुमार ने कहा कि जिला स्तर पर एक उड़नदस्ता टीम का गठन किया गया है जो सभी कार्यालयों में जाकर यह निरीक्षण करेगा की हड़ताल के दौरान हमारे साथी कार्य तो नही कर रहा है। उन्होंने कहा कहा की सरकार द्वारा गठित शाशि परिषद ने और हड़ताल के दौरान सरकार से हुई वार्ता में पुनः कहा कि हम परीक्षा लेकर मानदेय बढ़ाएंगे जो न्याय संगत नही है। इसबार सरकार जबतक हमलोगों की मांगे नहीं मानेगी तबतक हड़ताल जारी रहेगा। हम सरकार की तानाशाह रवैये से नहीं डरेंगे।
जाहिर तौर से आज के दौर में इन संविदा कर्मियों को एक निम्न स्तर के मजदूरी करने वाले मजदूर से भी कम मानदेय देकर सरकार कार्य ले रही है।

Exit mobile version