सहरसा टाईम्स - Saharsa Times

दूसरी शादी करने का खौफनाक अंजाम

सहरसा राजा कुमार की रिपोर्ट:- सहरसा जिले के बैजनाथपुर ओपी क्षेत्र के बैजनाथपुर नहर के पास 35 वर्षीय बिपिन यादव को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी। रविवार की सुबह जब लोगों ने नहर की ओर घूमने के लिए निकले तो नहर के किनारे शव को देखा। घटना की जानकारी मिलते ही बैजनाथपुर ओपी थानाअध्यक्ष शंभूनाथ  सिंह ने अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और बताया कि महतो टोला के सामने नहर के समीप बेजनपट्टी गांव के निवासी बिपिन यादव को गोली मार कर हत्या कर दी गई। नहर किनारे से शव बरामद किया गया है।

प्राप्त जानकारी अनुसार शनिवार की  देर रात अज्ञात बदमाशों ने  गोली मारकर बिपिन यादव को बेरहमी से हत्या कर दिया। मृतिक के पास से पुलिस ने चार खोखा और  एक मोबाइल बरामद किया है। बताया जाता है कि मामला दूसरी शादी से जुड़ा है मृतक एक वर्ष पूर्व अपने ही गांव बेजनपट्टी  की रहने वाली काजल कुमारी को गांव से भगाकर शादी कर लिया था। जिसके बाद गांव में पंचायत के दौरान लोगों ने बिपिन यादव को गांव से बाहर निकाल दिया था ।

मृतक अपने दूसरी पत्नी के साथ सदर थाना क्षेत्र के कायस्थ टोला में भाड़े के माकन में रहता था ।पूर्व में भी कई बार मृतक को मारने की कोशिश दुसरे पत्नी के परिवार वालों के द्वारा की गई थी। लेकिन उस वक्त कामयाब नहीं हो पाया।लेकिन आज अहले सुबह अज्ञात अपराधियों ने हत्या कर लाश को नहर किनारे फेंक दिया। जैसा की मृतक की दोनों पत्नियों का आरोप है।फिलवक्त पुलिस लाश को कब्जे में कर छानबीन में जुट गई है।

Exit mobile version