सहरसा टाईम्स - Saharsa Times

इस वर्ष मानसून की वर्षा सामान्य होने की उम्मीद

सहरसा टाईम्स (नयी दिल्ली— वार्ता)——-  इस साल मानसून की वर्षा सामान्य रहने की उम्मीद है, मौसम विभाग ने बीते कल जारी अपने पहले पूर्वानुमान में कहा है कि इस वर्ष मानसून दीर्घावधि औसत का 96 प्रतिशत रहेगा हालांकि पिछले वर्ष यह 97 प्रतिशत रहा था।
मौसम विभाग के वर्गीकरण के अनुसार मानसून के 96 से 104 प्रतिशत के दायरे में रहने पर इसे सामान्य माना जाता है। यदि यह 90 से 96 प्रतिशत के दायरे में रहता है तो उसे सामान्य से कम और 90 प्रतिशत से नीचे रहने पर अपर्याप्त माना जाता है।

Exit mobile version