कोशीसहरसा

दलाल के चुंगल से लड़की को ग्रामीणों ने …..

* शादी का झांसा देकर भगा रहा था लड़की को…

* ग्रमीणों ने दलाल को बिहरा पुलिस को सोंपा…

राजा कुमार की रिपोर्ट———सत्तर कटैया बिहरा थाना क्षेत्र के पटोरी वार्ड नं- 01 के बौआ महतो के अनुपस्थिति में उसकी पत्नी को सब्जबाग दिखाकर एक स्थानीय महिला जो परमेश्वर महतो की पत्नी है वह गंडौल निवासी नागों महतो के साथ मिलकर बौआ महतो की बेटी के साथ यूपी के एक दलाल के साथ गुपचुप तरीके से शुक्रवार की रात गांव के ही एक मंदिर में शादी करा दिया। दलालो ने उस महिला को पहले कहा कि लड़का सुपौल जिला का है परंतु सुबह में पता चला कि लड़का यूपी का है, तब पूरे मुहल्ला में चर्चा का विषय बन गया।

ग्रामीणों को शक हुआ की आये दिनों अखबारों के माध्यम से जानकारी मिलती है कि यूपी में बिहार के बेटियो से रुपए पैसे का प्रोलोभन देकर शादी कर लेते है और कुछ दिनों बाद उन्हें बेच दिया जाता है।इस शंका पर ग्रामीणों ने इसकी तुरंत जानकारी “बालिका शिक्षण सहयोग केंद्र, पटोरी” को दिया जिसके उपरांत केंद्र के संचालक अंगद कुमार महतो ने पूरी जानकारी लेने के बाद बाल-विवाह कानून के तहत इसकी जानकारी बिहरा थाना को दिया।

ग्रामीणों राजू कुमार महतो, रंजीत मुखिया, संजीत महतो,मदन महतो आदि सैकड़ो ग्रामीणों ने बताया कि हमलोग को जब इसकी जानकारी मिली तो तुरंत हमलोग यूपी के तीन शख्स व एक महिला को पकड़ कर इसकी जानकारी थाना को दिये।

लड़की व उनकी माँ ने बताया कि हमलोग को धोखा देकर शादी करवा लिया है।लड़की की उम्र लगभग 14 साल है।लड़की भी शादी के खिलाफ थी और उस यूपी के शख्स के साथ नही जाना चाहती थी।

बिहरा थानाध्यक्ष मो0 सरवर आलम ने बताया कि पीड़ित के द्वारा आवेदन दिया गया है और यूपी के तीन युवक व एक महिला को गिरफ्तार किया गया है ,इनके ऊपर विधिसम्मत करवाई कीया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
Close