कोशीदेश की खबरें

राहुल गांधी समेत कई वरिष्ठ नेता नीमच में गिरफ्तार

SAHARSA TIMES (वार्ता)— भोपाल–    कई दिन से हिंसा का शिकार बन रहे पश्चिमी मध्यप्रदेश के नीमच जिले में आज कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी समेत कांग्रेस के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया, इस बीच पश्चिमी हिस्से में आज अपवादस्वरूप एक-दो घटनाओं को छोड़कर स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।
आज कर्फ्यूग्रस्त मंदसौर पहुंचने की कोशिश के दौरान श्री गांधी और अन्य वरिष्ठ नेताओं को सीमावर्ती जिले नीमच के नयागांव में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
श्री गांधी के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ, कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अरुण यादव, नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह भी गिरफ्तार किए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close