Uncategorizedकोशीसहरसा

मुखिया पर अपराधियों ने की फायरिंग…

राजा कुमार की रिपोर्ट—-

सत्तर कटैया:-बिहरा थाना क्षेत्र के बिजलपुर पंचायत के मुखिया संजीव कुमार के घर पर मंगलवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने विंडीलेटर से फायरिंग किया।मालूम हो कि इससे पहले भी पंचायत के मुखिया संजीव कुमार ने अपने ऊपर हुए मारपीट-धमकियां की केस दर्ज करवा चुके है।

मुखिया के द्वारा बराबर अपनी सुरक्षा हेतु बिहरा थाना,पुलिस अघ्यक्ष सहरसा को आवेदन दिये हुए है।लेकिन इनके सुरक्षा हेतु अब तक कोई कदम नही उठाये है। जिससे मुखिया संजीव कुमार व उनके परिवार वाले डरे-सहमे है कि कही कोई अनहोनी न हो जाय।।
लेकिन पुलिस प्रशासन मुखिया के बातो पर ध्यान नही दे रहे है।मंगलवार की रात भी उनके घर पर अज्ञात अपराधियों ने गोली फायरिंग की।जिससे कोई हताहत नही हुए है।

घटना की जानकारी मिलते ही बिहरा थानाध्यक्ष मो0 सरवर आलम ने घटनास्थल पहुंच कर गोलीबारी की जानकारी लिये और वहाँ जिंदा कारतूस  भी बरामद हुआ।और इस घटना की छानबीन की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close