जिले के नवहट्टा थाना क्षेत्र के जौड़ी गांव में झंडोतोलन को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद में पांच लोग जख्मी हो गये। विवाद के दौरान जमकर लाठी व रोड़ा पत्थर चला । सभी जख्मियों को नवहट्टा पीएचसी में भर्ती कराया गया है।थाना अध्यक्ष द्रवेश कुमार दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच स्थिती को काफी मसक्कत के बाद नियंत्रित किया ।सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार जौड़ी मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक व शिक्षा समिति के सचिव द्वारा झंडा फहराने को लेकर उठा विवाद ।ज़िसमें ग्रामीण दो भाग में विभक्त होकर आपस में भीड़ गए । अन्त में प्रशासनिक पहल के बाद बीईओ ने विद्यालय में तिरंगा फहराया।
Related Articles
ट्रक और कार के आमने सामने टक्कर में एक की मौत
September 2, 2018
Check Also
Close -
दिनदहाड़े ताबड़तोड़ गोलीबारी से दहलता सहरसा
January 13, 2019


