
SAHARSA TIMES – फ्रेंड्स ऑफ आनंद के बैनर तले एक शिष्टमंडल आज सहरसा के वरीय अधिकारी अनुमंडल पदाधिकारी, जिलाधिकारी, आयुक्त कोशी प्रमंडल सहरसा मिलकर पतरघट के ग्राम पंचायत विष्णुपुर में स्टेडियम निर्माण हेतु ज्ञापन सौपा. फ़्रेंड्स ऑफ आनंद के राष्ट्रीय महासचिव श्री राजन आनंद ने कहा कि पतरघट प्रखंड के विष्णुपुर पंचायत में पाँच एकड़ जमीन है जिस में स्टेडियम का निर्माण किया जा सकता है.

साथ ही स्टेडियम का निर्माण होने से आस-पास के कई पंचायतो में खेल के प्रति ग्रामीण युवाओं में जोश जागेगा. खेल प्रतिभा का राज्यस्तरीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक निखार आयेगा जिसमें कोशी जैसे पिछड़े इलाके का नाम भी खेल प्रतिभागियों में लिया जायेगा.
शिष्टमंडल में मिलने वालों में विकास कुमार सिंह(विष्णुपुर), बाबा जीसिंह(विष्णुपुर), सतीश कुमार सिंह(विष्णुपुर), तुषार कुमार सिंह(विष्णुपुर),राघव प्रसाद सिंह(विष्णुपुर), पप्पू राजा यादव ,रवि कुमार झा, कुंदन झा, रंजीत कुमार गुप्ता, राजेश कुमार सिंह ,शिवम कुमार सिंह(विष्णुपुर), गुल-गुल कुमार(विष्णुपुर), रौशन कुमार सिंह (विष्णुपुर),रोहित कुमार सिंह(विष्णुपुर), रवि कुमार सिंह(विष्णुपुर),दिल खुश कुमार सिंह(विष्णुपुर)