कोशीबिहार की खबरेंसहरसा

कार्यपालक सहायकों के हड़ताल पर जाने से चरमराई व्यवस्था

राजा कुमार की रिपोर्ट:—-कार्यपालक सहायकों ने 5 सूत्री मांगों को लेकर सोमवार को बिहार सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बिहार लोक शिकायत निवारण अधिनियम के अलावा अन्य सभी सरकारी विभागों में नियोजित कार्यपालक सहायकों के पूर्व से लंबित मांगों की पूर्ति नहीं होने के कारण 26 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है।

बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ के अध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि 1 फरवरी 2018 बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी सामान्य प्रशासन विभाग अंतर्गत सभी सरकारी विभागों में कार्यरत कार्यपालक सहायकों का अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की गई थी। किंतु अनिश्चितकालीन हड़ताल को वापस लेने के लिए बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन के उपनिदेशक द्वारा 18 फरवरी को बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ बिहार पटना के शीर्ष नेताओं को वार्ता हेतु बुलाया गया था। मिशन निर्देशक द्वारा यह आश्वासन दिया गया था कि आपलोग 15 दिनों का समय दें ।आपकी मांगों को शाशि परिषद की बैठक में पारित करा कर लागू किया जाएगा। इस आश्वासन पर संघ द्वारा हड़ताल वापस किया गया था। लेकिन निर्धारित अवधि तक मिशन द्वारा संघ के मांगों पर अद्यतन तक कोई निर्णय नहीं लिया गया। जिस कारण से पूरे बिहार के कार्यपालक सहायक आक्रोशित एवं मर्माहत है।

पुनः संध के द्वारा माननीय मुख्यमंत्री बिहार पटना को अपने पत्रांक 206/ 18 बेऐसा पुणे 16 मार्च को ज्ञापन के माध्यम से आग्रह किया है।बिहार राज्य कार्यपालक सहायता सेवा संध जिला इकाई भी अपने पांच सूत्री मांगों को लेकर अपने सभी कार्यपालक सहायक साथी के साथ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। 23 मार्च तक बिना किसी शर्त हमारी भूल मत मांगो को पूर्ण किया जाए ।अन्यथा की स्थिति में भी ऐसा राज्य इकाई ने 26 मार्च 2018 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा की है।

प्रमुख मांगे हैं—-

(1)कार्य से हटाए गए कार्यपालक सहायकों के पूर्व नियोजन समायोजन का प्रावधान बकाया अंत राशि का भुगतान। (2) सेवा नियमितीकरण स्थायीकरण (3) मानदेय का निर्धारण सातवें वेतन के आधार पर (4) सेवाशर्त का निर्धारण समान काम समान वेतन (5) पूर्व के आंदोलन के क्रम में दर्ज मुकदमों को वापस लिया जाए।मौके पर पावन कुमार, राकेश कुमार, कुंदन कुमार, अनिल कुमार, नीरज कुमार, सुदर्शन कुमार, अशोक कुमार गुप्ता,राजीव रंजन वर्मा,प्रवीण कुमार, अमित कुमार, प्रिंस ,रितेश,नूतन कुमारी, डोली कुमारी,रूपा कुमारी आदि कर्मियों मैजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close