कोशीबिहार की खबरेंविदेश की खबरें
70 साल बनाम 3 साल केजरीवाल
![](/wp-content/uploads/2018/02/arvind-kejriwal-759-1.jpg)
सहरसा टाईम्स की रिपोर्ट — 14 फरवरी (वार्ता)=== दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी सरकार के तीन साल की उपलब्धियां गिनाते हुए दावा किया कि राजधानी में जो काम 70 साल में हुए हैं उतने काम तो उनकी सरकार ने महज तीन साल में पूरा कर दिखाए हैं।
![](http://www.saharsatimes.com/wp-content/uploads/2018/02/arvind-kejriwal-759.jpg)
आप सरकार के तीन वर्ष पूरे होने के मौके पर आज यहां आयोजित एक कार्यक्रम में श्री केजरीवाल ने दावा किया कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में दिल्ली में जो 70 साल में काम हुए, उतना उनकी सरकार ने महज तीन साल में कर दिखाया।
उन्होंने स्वास्थ्य के अलावा सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर में सुधार, किफायती बिजली और किसानों के लिए बढ़े हुए मुआवजे का भी जिक्र किया।