कोशीसहरसा

रालोसपा का विरोध मार्च

सहरसा राजा कुमार की रिपोर्ट :— जिला मुख्यालय स्थित शंकर चोक से रालोसपा के कार्यकर्ताओं ने डी0 बी0 रोड होते हुए थाना चोक से गुजरते समाहरणालय गेट पर पहुंच कर जमकर पर्दशन करने लगा। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के जिला अध्यक्ष चंदन कुमार बागची के नेतृत्व में आक्रोश मार्च एवं धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया।

चंदन कुमार बागची ने कहा कि 10 अप्रैल को मोतिहारी में प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम में सिरकत करने जा रहे रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री श्री उपेन्द्र कुशवाहा पर हाजीपुर के नोमा गांव में आरक्षण विरोधी कथित समर्थको द्वारा जान लेवा हमला एवं अभद्र व्यवहार गाली गलौज के विरोध में रालोसपा कार्यकर्ता के द्वारा आक्रोश मार्च निकाला गया।उन्होंने ने कहा कि सम्य सम्मनित व्यक्ति को इस तरह से आरक्षण के विरोध के नाम पर जानलेवा हमला गाली गलौज अभद्र व्यवहार कही से उचित नहीं है।अपने मांगों के लिए आंदोलन करने की आजदी सबो को है।

श्री उपेन्द्र कुशवाहा जी हर समाज के गरीबों की आवाज है।और सामाजिक न्याय के मसीहा है। इस घटना की न्यायिक जांच हो।उपद्रवियों पर कड़ी–कड़ी करवाई किया जाए नही तो रालोसपा आर–पार की लड़ाई लड़ेगी।उन्होंने कहा कि रालोसपा कार्यकर्ताओं वंचित समाज के सुप्रीम और हाईकोर्ट में हक की लड़ाई मजबूरन से लड़ेगी और मजबूत से लड़ेगी न्याय की लड़ाई। आक्रोश मोर्चा के मौके पर प्रदेश सचिव अरविंद कुशवाहा, बिंदेश्वरी, प्रधान महासचिव गौरव सिंह, चंद्र मोहन सिंह, पवन झा ,नगर अध्यक्ष पप्पू सिंह ,गौरव कुमार,रोहित, सूरज झा, प्रवक्ता युवा सीएम झा ,प्रखंड अध्यक्ष पिंकू यादव, निखिल कुमार ,रोशन कुशवाहा, रंजीत कुशवाहा, दीपक कुमार, मुकेश कुमार, श्याम सुंदर महतो, गणेश ठाकुर,आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close